बिहार में शराबबंदी से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। आज के युवा नशा के चपेट में आ रहे हैं। इसके साथ शराब के धंधा में भी जुट रहे हैं। ये बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने कही। वे बड़हरा स्थित भीखम दास के मठिया ग्राउंड में किसान संगठन की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

आरके सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन शराब धंधेबाजों को पकड़ने में व्यस्त हो जाती है। अपराधियों पर लगाम ढीली हो जाती है। बिहार में 2016 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश पर पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। आरके सिंह के बयान के बाद बिहार की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है।



Be First to Comment