Press "Enter" to skip to content

इसरो के मिशन से सीखेंगे बिहार के स्कूली बच्चे, सप्ताह में एक पीरियड चंद्रयान-3 के नाम

मुजफ्फरपुर: भारत को अंतरिक्ष विज्ञान में नई ऊंचाई देने वाला चंद्रयान-3 मिशन अब स्कूली बच्चों को शिक्षा के आकाश में ऊंची उड़ान भरने की प्रेरणा देगा। सीबीएसई और बिहार बोर्ड के सभी स्कूलों में बच्चों को चंद्रयान मिशन के जरिए प्रेरित किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में सभी कक्षाओं के लिए सप्ताह में एक घंटी चंद्रयान मिशन से जुड़ी गतिविधियों की होगी। सभी कक्षाओं में बच्चों को मिशन के साहस और रचनात्मकता से जोड़ा जाएगा। शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों को इसे लेकर निर्देश दिया है।

चंद्रयान 3 मिशन के लिए 23 अगस्त की शाम को खुलेंगे स्कूल, स्टूडेंट्स देखेंगे  लाइव लैंडिंग | UP Schools will Open for Live Telecast of Chandrayaan 3  Vikram Lander | TV9 Bharatvarsh

सीबीएसई से लेकर बिहार बोर्ड के स्कूलों की सभी कक्षाओं में इससे संबंधित कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके तहत स्कूलों में चंद्रयान मिशन से जुड़ा सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा। इसके साथ ही, बाल वाटिका से लेकर हाई स्कूल तक के छात्रों के लिए होगी अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मंत्रालय की ओर से इस संबंध में विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है।

शिक्षा मंत्रालय से मिले निर्देश में कहा गया है कि सभी राज्य अपने स्कूलों में मिशन संबंधी नई-नई गतिविधियां शुरू कर बच्चों को प्रोत्साहित करें। स्कूलों में होनी वाली गतिविधियों के नाम भारत चंद्रमा पर है, शिव शक्ति आदि होंगे। इसके साथ ही बच्चे चंद्रयान मिशन को लेकर बैच, कप आदि भी बनाएंगे। बच्चों में वैज्ञानिक स्वभाव, जिज्ञासा जैसे गुण विकसित करने के लिए उनसे चंद्रयान-3 के सफर और उसकी सफलता जैसे विषयों को लेकर पोस्टर व बैनर भी बनवाए जाएंगे।

मंत्रालय ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि सप्ताह में एक दिन पेंटिंग, भाषण, शॉर्ट फिल्म आदि के जरिए बच्चों को मिशन के संबंध में अधिक से अधिक जानकारी दी जाए। स्कूलों को इसे जुड़ी सभी गतिविधियों को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। हर महीने की रिपोर्ट शिक्षा मंत्रालय को भेजी जाएगी। बेहतर कार्य करने वाले स्कूलों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *