Press "Enter" to skip to content

अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की खेती ने पकड़ी रफ्तार, फसलों को भी फायदा

पटना: मानसून की बारिश ने किशनगंज जिले में रफ्तार पकड़ ली है। दो दिनों से रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद शुक्रवार की अहले सुबह जमकर बारिश हुई। सुबह 9 बजे ही जिला मुख्यालय में बारिश का प्रतिशत 50 पहुंच गया था। सुबह तापमान भी 26.7 डिग्री था। जिससे मौसम काफी ठंडा जैसा हो गया। वहीं अपराह्न तीन बजे तापमान 28.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। सुबह से करीब दो घंटे तक जमकर बारिश हुई। इस दौरान कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। सुबह साढ़े 11 बजे के बाद बारिश थोड़ी थमी। जिससे लोगों की आवाजाही शुरु हुई।

अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे, धान की खेती ने पकड़ी रफ्तार, चाय, ड्रैगन फ्रूट की फसलों को भी फायदा

बारिश से खिले किसानों के चेहरे
इधर हाल के दिनों में पहली बार इतनी तेज बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश होते ही किसान खेतों में धान रोपनी के लिए पहुंच गए। मानसूनी बारिश से जहां धान रोपण के कार्य में तेजी आयी है। वहीं मूंग, सब्जी, चाय, अनानास, ड्रेगन फ्रुट की खेती को भी काफी फायदा पहुंचा है। हाल के दिनों में बारिश की कमी से ठाकुरगंज प्रखंड में चाय की पत्ती खराब हो रही थी। उसमें कीड़े लग गए थे। लेकिन अब बारिश होने से चाय पत्ती किसानों को बड़ी राहत मिली है।

3.65% हुआ धान का रोपण
शुक्रवार तक धान की रोपाई 3.65 प्रतिशत होने की विभागीय जानकारी दी गयी है। इसकी रिपोर्ट भी वरीय अधिकारी को भेज दी गयी है। जिले में धान रोपाई का लक्ष्य 85702 हेक्टेयर रखा गया है। जिसमें अब तक 3125 हेक्टेयर में धान का रोपण हो चुका है, जो  3.65 फीसदी है। वहीं मक्का का लक्ष्य 379 हेक्टेयर के विरुद्ध 6 हेक्टेयर का रोपण हो चुका है, जो 1.6 फीसदी है।

क्या कहते हैं जिला कृषि पदाधिकारी
इस संबंध में जिला कृषि पदाधिकारी कृष्णनंदन चक्रवर्ती ने बताया कि मानसून की बारिश के बाद धान आच्छादन के कार्यों में तेजी आ रही है। अब तक 3.65 प्रतिशत धान का आच्छादन हो चुका है। वहीं बीज का आच्छादन सौ प्रतिशत हो चुका है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from FoodMore posts in Food »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *