Press "Enter" to skip to content

बुद्ध पूर्णिमा पर नीतीश ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की पूजा अर्चना, तेजस्वी यादव भी रहे साथ

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर शुक्रवार को बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की और बोधि वृक्ष को जल दिया।

Bihar Top 10 News Today: बुद्ध पूर्णिमा पर नीतीश ने की पूजा अर्चना, पटना में कोरोना से महिला की मौत

साथ ही उन्होंने विपश्यना केंद्र में भी जाकर ध्यान लगाया। मुख्यमंत्री डेढ़ घंटे से अधिक देर तक बुद्ध स्मृति पार्क में रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी उनके साथ रहे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज ओडिशा दौरे पर जा सकते हैं। उनका ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात का कार्यक्रम है। दोनों नेताओं के बीच विपक्षी एकता को लेकर बात होने की संभावना हैं।

 

Share This Article
More from GAYAMore posts in GAYA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *