बेगूसराय: बेगूसराय से दिल दहलाने वाली घ’टना सामने आयी है। बरौनी थाना के मां शैल पेट्रोल पंप के नजदीक NH 28 पर रविवार की रात एक बाइक और मालवाहक टिपर के बीच भीषण ट’क्कर हो गयी। इसमें बाइक की तेल टंकी फट’ने से उसमें आ’ग लग गयी। आ’ग की लपटें इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक को चीखने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते चंद मिनटों में ही बाइक सवार युवक जि’न्दा ज’ल गया।
आ’ग में जिंदा ज’ल गया युवक
मृ’तक तेघड़ा थाना के अम्बा टोला निवासी नागों तांती का 22 वर्षीय पुत्र संजीत तांती था। वह बाइक से अपने घर से ससुराल ओपी क्षेत्र के मो. सादपुर गांव के लिए चला था तभी हादसे का शिकार हो गए। इस हा’दसे में उसकी जलकर बुरी तरह मौ’त हो गई। बरौनी थाने की पुलिस ने जले श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृ’तक कि बहन तेतरी देवी ने सोमवार को बताया कि ससुराल नहीं पहुंचने पर खोजबीन शुरू हुई, तो पता चला कि जिन्दा ज’ला युवक संजीत ही था। उसके बाद वे लोग सदर अस्पताल पहुंचे। संजीत की तीन माह पहले शादी हुई थी। होली पर दिल्ली से 5 मार्च को घर आया था। घर आने के बाद बताया था कि ससुराल जा रहे है। और बाइक से निकला था। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
टक्कर के बाद टैंकर में लगी आ’ग ‘
ट’क्कर इतनी भीषण थी कि अचानक बाइक में आ’ग लग गयी। आ’ग इतना विकराल रूप ले रखा था कि बाइक पर सवार युवक भी पूरी तरह से ज’लकर रा’ख हो गया। इस घ’टना के बाद घंटों तक NH -28 जाम रहा। लोग कुछ समझ पाते तब तक बाइक पर सवार युवक जिंदा ज’ल चुका था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना बरौनी थाने पुलिस को दी। मौके पर बरौनी थाने की पुलिस पहुंचकर इस घटना की जानकारी दमकलकर्मी को दी। मौके पर दमकल कर्मी की टीम पहुंचकर आग बुझाया। तब तक में पूरी तरह से बाइक और बाइक पर सवार युवक जलकर राख हो गया था।
Be First to Comment