Press "Enter" to skip to content

कैमूर के​​​​​​​ धर्मेंद्र सिंह ने अपने नाम किया 7वां विश्व रिकॉर्ड, 1 मिनट में तोड़े थे 51 नारियल

कैमूर: कैमूर के धर्मेंद्र सिंह ने एक मिनट में 51 नारियल सिर से तोड़ने के बाद 21 बेल फोड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। अब उनके नाम 7 विश्व रिकॉर्ड हो गया हैं। रविवार को 7वां वर्ल्ड रिकॉर्ड त्रिपुरा की राजधानी अगरतल्ला में बनाया।

कैमूर के​​​​​​​ धर्मेंद्र सिंह ने सिर से फोड़े 21 बेल: 1 मिनट में ही किया  यह हैरतअंगेज काम, बना दिया वर्ल्ड रिकार्ड भी – Bharat News India

नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन द्वारा ऑनलाइन आयोजित सिर से कच्चे बेल फोड़ने के गेम में इन्होंने एक मिनट में सिर से 21 कच्चे बेल फोड़े। इस प्रतियोगिता के दौरान 32 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

हैमर हेडमैन की उपाधि से किया गया सम्मानित

सभी को पछाड़ कर अंखियों से गोली मारे फिल्म के कैरेक्टर फैयाज टक्कर की तरह अपने सिर से बेल को बेलों को फोड़ते हुए उन्होंने यह रिकॉर्ड बनाया। इस प्रतियोगिता में 32 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। दूसरे नंबर पर चीन के खिलाड़ी रहे। उन्होंने 17 बेल फोड़े। तीसरे नंबर पर रहे पाकिस्तान के खिलाड़ी ने 15 बेल फोड़े।

कैमूर के रामगढ़ के निवासी धर्मेंद्र सिंह के नाम 6 विश्व रिकॉर्ड पहले से दर्ज थे। वर्तमान में त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में जवान हैं। हैरतगंज कारनामों से अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करा चुके हैं। इन्हें इंडिया के हैमर हेडमैन की उपाधि से सम्मानित किया गया है।

7 वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

सिर से नारियल तोड़ने, कच्चे बेल तोड़ने, दांत से सरिया मोड़ने, सिर से सरिया मोड़ने, स्किपिंग, बैक साइड से सरिया मोड़ने आदि 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। इसमें से चार गिनीज बुक में भी दर्ज हैं। एक और रिकॉर्ड में धर्मेंद्र का नाम दर्ज होते ही त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के अधिकारियों ने हैमर हेडमैन धर्मेंद्र सिंह को बधाई देते हुए गर्व जताया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from KAIMOORMore posts in KAIMOOR »
More from NationalMore posts in National »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *