Press "Enter" to skip to content

बिहार: कोचिंग से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की हा’दसे में द’र्दनाक मौ’त, NH27 जाम

बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली में शुक्रवार सुबह हा’दसे में दो चचेरे भाइयों की मौ’त हो गई। दोनों सुबह कोचिंग में पढ़ाई कर घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें ट’क्कर मा’र दी।

हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने नेशनल हाईवे 27 पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा बरौली थाना इलाके के सोनबरसा गांव में एनएच 27 पर हुआ। मृतकों का नाम राहुल और अजय था। उनकी उम्र 8-9 साल थी और दोनों आपस में चचेरे भाई थे। वे सोनबरसा गांव के ही रहने वाले थे। सुबह दोनों ट्यूशन पढ़ने के लिए कोचिंग इंस्टीट्यूट गए। घर लौटते वक्त उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जैसे दोनों की मौत की सूचना मिली मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने एनएच 27 को जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे।

थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया। इसके बाद हाईवे पर आवागमन बहाल हो सका। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की जांच की जा रही है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *