Press "Enter" to skip to content

यूपी टीईटी 2021 एग्जाम के पेपर वॉट्सऐप पर लीक,एग्जाम रद्द..

उत्तर प्रदेश में टीईटी एग्जाम के पेपर वॉट्सऐप पर लीक होने के कारण एग्जाम रद्द। उत्‍तर प्रदेश में आज (रविवार) यानी 28 नवंबर 2021 को आयोजित हो रही UPTET परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द कर दी गई है।  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का प्रश्‍नपत्र वॉट्सऐप पर लीक हो गया है।  पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाना था।

EXAM CANCELLATION ; BOON OR BANE - Sakala Khabar

पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद STF ने प्रदेश भर में छापेमारी की. जिसके बाद प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद में कई लोग दबोचे गए।  प्रदेश सरकार ने अब परीक्षा रद्द करने का फैसला किया हैं और परीक्षा की नई डेट्स बाद में जारी की जाएगी। जानकारी के अनुसार, परीक्षा अब एक महीने के समय के बाद आयोजित की जा सकेगी। जिसके लिए परीक्षार्थियों को कोई अलग से फीस नहीं देनी होगी। पेपर I, कक्षा 1-5 के लिए, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाना था।  इसी तरह, कक्षा 6-8 के लिए पेपर- II दोपहर 2:30 से 5 बजे तक आयोजित किया जाना था। परीक्षा में राज्य के 13,52,086 कैंडीडेट शामिल होने वाले थे।

Share This Article
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from LatestMore posts in Latest »
More from TOP STORIESMore posts in TOP STORIES »
More from UTTAR PRADESHMore posts in UTTAR PRADESH »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *