Press "Enter" to skip to content

तारापुर विधानसभा उपचुनाव :19वें राउंड में बदला खेल, अब जदयू आगे

पटना : मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा के लिए सुबह से शुरू हुई मतगणना में आठ घंटे बाद खेल पलट गया है। अब यहां से जदयू आगे आ गयी है। यहां पर 19वें रांउड की गिनती पूरी होने के बाद जदयू 845 वोटों से आगे गया है।

यहां से जदूय के राजीव कुमार को 51774 और राजद के अरुण कुमार को 50731 वोट मिले हैं। वहीं, 18वें राउंड की गिनती पूरी होने के बाद तक राजद यहां से 413 वोटों से आगे दिख रही थी। राजद के अरुण कुमार को 48821 और एनडीए के राजीव कुमार को 48408 वोट मिले थे।

इससे पहले मतगणना के 17वें राउंड तक राजद 481 वोटों से आगे था। राजद के अरुण कुमार 46244 वोट और एनडीए के राजीव कुमार को 45763 वोट मिले थे। वहीं, 15वें राउंड तक राजद 1271 वोटों से आगे थे। मुख्य मुकाबला राजद और एनडीए के बीच है। अब देखना है जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है।

Share This Article
More from MUNGERMore posts in MUNGER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *