गोपालगंज : बेखौफ अपरा’धियों ने बालू कारोबारी की सरेआम गोली मार कर ह’त्या कर दी। इसके बाद अपरा’धी वहां से फरार हो गए। इस घटना से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश का माहौल है।

घटना हथुआ थाने के बंगरा गांव की है। बालू कारोबारी 55 वर्षीय अनिरुद्ध सिंह हथुआ थाना क्षेत्र के बंगरा गांव के ही रहने वाले थे। वे मीरगंज में बालू का कारोबार करते थे।

बालू कारोबारी के परिजनों के मुताबिक 55 वर्षीय अनिरुद्ध सिंह बाइक से गांव से मीरगंज आ रहे थे। इसी दौरान अपरा’धियों ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से अनिरुद्ध सिंह खेत की तरफ भागने लगे। भागने के दौरान अपराधियों ने उन्हें चार गोलियां और मारीं। इससे वे पानी भरे चंवर में गिर गए और उनकी मौके पर ही मौ’त हो गई।

बाद में स्थानीय लोगों ने बाइक को देख कर पहचान की। इसके बाद उन्हें खोजा गया तो सड़क से थोड़ी दूरी पर पानी भरे चंवर में उनका श’व पड़ा हुआ था। उनके शरीर में चार गोलियां लगी हैं। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गए। वहीं मौके पर हथुआ पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

परिजनों के मुताबिक वे बालू के कारोबारी हैं। पुरानी रंजिश को लेकर उनका ह’त्या की गई है। ह’त्या से पहले उन्हें किसी प्रिंस नाम के बालू के दलाल ने धमकियां भी दी थीं। पुरानी रंजिश को लेकर ही उनकी गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया गया है।



























Be First to Comment