सीवान : जिले में कल दो प्रखंडों में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान हिं’सा की कई घटनाएं सामने आई। इसी क्रम में शनिवार को एक युवक का श’व बरामद किया गया।

इसकी जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना एमएच नगर थाना क्षेत्र के करमासी मध्य विद्यालय के समीप की है। खाड़ी में अहले सुबह एक युवक का श’व स्थानीय ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।

सूचना मिलते ही आसपास तथा दूरदराज के लोगों की श’व को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। मृ’तक की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी स्थित नरकुल भगत के टोला निवासी हरीशंकर यादव के पुत्र रंजीत यादव के रूप में की गयी।

स्थानीय प्रशासन ने श’व को खाड़ी से निकाला। पुलिस ने श’व को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया हैं। घटना की सूचना मिलते ही सीवान के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव भी मौके पर पहुंचे।

बताया जाता है कि शुक्रवार को पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद युवक जीरादेई थाना क्षेत्र के ठेपहा बाजार स्थित अपनी ससुराल गया था। ससुराल से रात में ही वापस अपने घर के लिए निकला लेकिन घर नही पहुंच पाया। आज सुबह उसका श’व बरामद किया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की ह’त्या कर श’व को फेंका गया है। हालांकि, पुलिस इस मामलें में कुछ भी बोलने से बच रही है। स्थानीय थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

































Be First to Comment