बगहा : नगर थाने के पाकिस्तानी टोला में मंगलवार की शाम 7:30 के करीब बाइक सवार अपराधियों ने किराना दुकानदार अंकित अग्रवाल को गोली मार दी। एक गोली दुकानदार के हाथ में लगी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार चार अपराधी हथियारों से लैस थे।

घटना के बाद तुरंत परिजनों ने दुकानदार को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना के बाद बगहा नगर थाने की पुलिस भी अनुमंडल अस्पताल पहुंच गई है।

घायल अंकित अग्रवाल शहर के पाकिस्तानी फार्म स्थित किराना दुकान के बड़े व्यवसाई हैं। ज्यादातर इनका कारोबार होलसेल का होता है। वे प्रतिदिन शाम को पूरे दिन का कलेक्शन लेकर घर जाते हैं।

प्रतिदिन की तरह मंगलवार की शाम में भी अंकित दुकान से घर के लिए निकले। वे घर के पास पहुंच कर गाड़ी पार्क ही कर रहे थे कि घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिए।

हालांकि, इस मामले में अभी अंकित कुछ भी बताने में सक्षम नहीं हैं। घटना के बाद से अनुमंडलीय अस्पताल पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।



















Be First to Comment