Press "Enter" to skip to content

बगहा : बिहार में भी गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर होगा विचार : मंत्री

बगहा : यूपी में गन्ना मूल्य बढ़ोतरी पर बिहार के गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया है कि यूपी में मुख्यमंत्री योगी ने गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की है। अब बिहार में भी मुख्यमंत्री इस पर विचार विमर्श करेंगे।

उन्होंने कहा कि गन्ना का मूल्य बढ़ाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बैठक कर विचार करेंगे। बता दें कि गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार बगहा बीजेपी कार्यालय में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आये थे।

मंत्री ने बताया कि चम्पारण में आये बाढ़ से हुए गन्ना नुकसान का आकलन किया गया है। बिहार में पहली बार किसान अपने फसल नुकसान का पोर्टल पर आवेदन करेंगे। जिलाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी गन्ना किसानों के फसल नुकसान का मुवावजा दिया जाएगा। मंत्री ने बताया कि अभी फिलहाल पोर्टल नहीं खुल रहा है, लेकिन सभी किसानों से फसल नुकसान का आवेदन लिया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी के 71 वे जन्मदिवस पर बीजेपी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गई। मंत्री के साथ राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे और बगहा भाजपा विधायक राम सिंह भी मौजूद थे।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *