Press "Enter" to skip to content

मधुबनी : महिला ने फां’सी लगाकर की आत्मह’त्या

मधुबनी : जिले में रविवार की रात एक महिला ने फां’सी लगाकर आत्मह’त्या कर ली। इसके बाद अहले सुबह जब लोगों की नींद टूटी तो श’व देख कर उनके होश उड़ गये।

घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के हुर्राही गांव की है। गांव में उस समय कोहराम मच गया जब महिला का श’व फां’सी के फंदे से झूलता देखा गया। इसकी खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। महिला गांव के ही किशुन दास की 30 वर्षीय पत्नी गीता देवी थी।

गीता देवी की सास ने बताया कि मेरी बहु शनिवार की दोपहर को ही घर से बाहर निकली हुई थी। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर हमलोगों ने काफी खोजबीन की। सुबह में ग्रामीणों ने बताया कि आपकी पतोहू का श’व आम के बगीचा स्थित मवेशी घर में फंदे से झूल रहा है।

इधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रेमलाल पासवान ने बताया कि पोस्ट’मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने बताया कि महिला का पति विदेश में है। उसके दो छोटे छोटे बेटे भी हैं। इधर घटना के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *