मधुबनी में सोमवार को एक खाद दुकान में सोये बुजुर्ग का झुलसा हुआ शव मिल है। इसकी जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी है।

घटना झांझरपुर थाना क्षेत्र के कैथीनिया गांव की है। बताया जाता है कि गांव के भागेशर झा अपनी टाट की खाद दुकान सह घर में बीती रात सोये थे। लेकिन, सुबह जब आसपास के लोगों की नींद टूटी तब उनका अधजला शव मिला।

मृतक भागेश्वर झा के पुत्र और सभी परिजन बाहर रहते हैं। भूमि विवाद में उनकी हत्या कर देने की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।




























Be First to Comment