Press "Enter" to skip to content

बेतिया : नरकटियागंज में जलजमाव के खिलाफ प्रदर्शन

पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज की केहुनिया रोआरि पंचायत स्थित वार्ड संख्या 14 और 15 के मुरलीटोला गांव में जलजमाव की समस्या ने स्थायी रूप ले लिया है। इस कारण यहां के लोग परेशान हैं।


गांव में जलजमाव से परेशान स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जलजमाव से निजात पाने के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों से कहा गया। हर बार जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान की बात कही, लेकिन आज तक उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका।

लोगों का कहना है कि यहां पर जलजमाव के कारण तरह-तरह के कीड़े-मकोड़े निकलते रहते हैं। दूषित पानी जमा होने से उसमें बदबू भी आती रहती है। उन लोगों को हर समय गंभीर बीमारी की आशंका भी बनी रहती है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *