Press "Enter" to skip to content

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एनडीआरएफ की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को दरभंगा और मधुबनी जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विभिन्न पुलों एवं तटबंधों का निरीक्षण भी किया।

मधुबनी और दरभंगा जिलों का एरियल सर्वे करने के दौरान मुख्यमंत्री दरभंगा के कुशेश्वर स्थान पहुंचे। वहां से एनडीआरएफ की टीम के साथ मोटर बोट में बैठ कर मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।

इस दौरान सीएम ने बाढ़ पीड़ित लोगों से भी मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्हें किन चीजों में अधिक परेशानी हो रही है, इसके बारे में भी जाना।

गौरतलब है कि हायाघाट रेलवे स्टेशन के पास मुंडा पुल पर बाढ़ का पानी आ जाने से दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन भी बंद हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया।


इस दौरान कई अधिकारी भी मुख्यमंत्री के साथ थे। मुख्यमंत्री ने एक एक चीज को बारिकी से देखा और इन इलाकों में चलाए जा रहे राहत कार्यों की भी जानकारी ली।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *