Press "Enter" to skip to content

बिहार में बड़ा एक्शन! IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा समेत 3 लोगों के ठिकानों पर SVU का छापा

बिहार में चर्चित टेंडर घोटाला मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। मामले में विभागीय कार्रवाई का सामना कर रहे योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा के ठिकानों पर शुक्रवार को SVU द्वारा राजधानी पटना में कई स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई से प्रशासनिक और सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी की टीम ने वरिष्ठ अधिकारी योगेश सागर, अभिलाषा कुमारी शर्मा तथा एक निजी कंपनी के निदेशक पवन कुमार के आवासों पर एक साथ दबिश दी है। छापेमारी के दौरान दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि इन ठिकानों से जांच के लिए महत्वपूर्ण साक्ष्य मिल सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, योगेश सागर के गर्दनीबाग स्थित आईएएस कॉलोनी के मकान संख्या ई-2/10 पर एसबीयू की टीम सुबह से ही जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अधिकारियों द्वारा आवास के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली जा रही है। सूत्रों का कहना है कि टीम कई महत्वपूर्ण फाइलों और दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

इसके अलावा अभिलाषा कुमारी शर्मा के नेहरू पथ स्थित आवास पर भी छापेमारी जारी है। जांच एजेंसी के अधिकारी यहां उपलब्ध दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि मामले से जुड़े कुछ वित्तीय और प्रशासनिक पहलुओं की पड़ताल के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, मातृसवा इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पवन कुमार के एसके विहार कॉलोनी, बेउर स्थित आवास पर भी एसबीयू की टीम पहुंची। यहां भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। कंपनी और सरकारी टेंडरों से जुड़े दस्तावेजों की विशेष रूप से जांच की जा रही है। जांच एजेंसियों को आशंका है कि टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं से जुड़े कुछ अहम सुराग इन ठिकानों से मिल सकते हैं।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *