पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम बढ़ते ही विपक्ष ने पीएम मोदी पर तीखा हमला किया. विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाया कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने आम लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया. उनका कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से जनता की परेशानी और बढ़ेगी.

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें “महंगाई मैन मोदी” कहा. कांग्रेस का आरोप है कि विधानसभा चुनाव खत्म होते ही सरकार ने जनता से “वसूली” शुरू कर दी है.


कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि चुनाव खत्म, अब मोदी की रिकवरी शुरू. पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ऐसे समय में लोगों पर और आर्थिक बोझ डाल रही है, जब महंगाई पहले से ही बढ़ी हुई है और रोजमर्रा का खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है.



पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. वहीं, CNG की कीमतें भी 2 रुपये बढ़ाई गई हैं.कच्चे तेल के वैश्विक दाम बढ़ने से तेल कंपनियों का घाटा बढ़ रहा था, जिसके चलते यह फैसला लिया गया.


खास बात यह है कि असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के चुनाव खत्म होने के करीब 16 दिन बाद यह बढ़ोतरी हुई. चुनाव के दौरान कीमतें नहीं बढ़ाई गई थीं, जबकि वेस्ट












Be First to Comment