बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा इलाके में मोबाइल टावर में धमाके के साथ आग लग गई.

स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को पूरी तरह नियंत्रित में लिया.


मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मिसकॉट लेन में रेलवे लाइन के किनारे लगे एक मोबाइल टावर में अचानक तेज धमाके के साथ आग लग गई.



यह टावर रंजन सिंह के मकान पर किसी निजी मोबाइल कंपनी का बताया जा रहा है. आग लगते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई.


स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को काबू में किया.







Be First to Comment