मुजफ्फरपुर जिले में एक अपर थानेदार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अपर थानेदार काम के बदले रिश्वत ले रहे हैं. वीडियो के संज्ञान में आते ही जिले के एसएसपी कांतेश मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं.

मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना में तैनात अपर थानेदार अभिनंदन कुमार का कथित रूप से रिश्वत लेते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बावजूद इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़ा किया जा सकता है.

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पियर थाना इलाके के नूनफारा निवासी एक व्यक्ति से एक बिचौलिये के माध्यम से पैसे लेकर पुलिसकर्मी तक पहुंचाए जा रहे थे.



बताया जाता है कि इसी दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में चर्चा तेज हो गई है.



वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच का जिम्मा एसडीपीओ पूर्वी टू मनोज कुमार सिंह को सौंपा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी.















Be First to Comment