राज्यसभा चुनाव 2026 में सोमवार को हुए मतदान के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर ली। मतदान के दौरान विपक्षी खेमे के कुछ विधायकों की अनुपस्थिति ने चुनावी समीकरण को पूरी तरह बदल दिया, जिसका सीधा फायदा सत्तारूढ़ गठबंधन को मिला।

इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा पांचवीं सीट को लेकर थी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि यह सीट कांटे की टक्कर वाली होगी। इस सीट को जीतने के लिए NDA को अतिरिक्त समर्थन की जरूरत थी, जबकि महागठबंधन को भी कुछ अतिरिक्त वोट जुटाने की चुनौती थी।



महागठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अतिरिक्त समर्थन जुटाने के लिए रणनीति बनाई थी। बताया गया कि All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) के पांच विधायकों और बहुजन समाज पार्टी (BSP) के एक विधायक का समर्थन भी महागठबंधन को मिल गया था। संख्या बल के इस आधार पर विपक्ष को उम्मीद थी कि पांचवीं सीट उसके खाते में जा सकती है।





























Be First to Comment