सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को निशाना बनाने के लिए साइबर अपराधियों ने अब ‘वेतन आयोग’ और ‘एरियर’ का नया जाल बुना है। ठग व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए आकर्षक मैसेज भेजकर डेटा चोरी और बैंक खाते साफ करने की साजिश रच रहे हैं।

इसे देखते हुए केंद्र सरकार और गृह विभाग ने कड़ी एडवाइजरी जारी कर जनता को आगाह किया है कि एक अनजान लिंक पर क्लिक करना आपकी उम्र भर की कमाई पर भारी पड़ सकता है।



अपराधी व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मैसेज भेजकर दावा करते हैं कि एक विशेष APK (Android Package Kit) फाइल के जरिए नई सैलरी, बढ़ी हुई पेंशन या एरियर की गणना तुरंत की जा सकती है।



एरियर के लालच में जैसे ही कोई यूजर इस फाइल को डाउनलोड कर इंस्टॉल करता है, उसके मोबाइल का पूरा एक्सेस हैकर्स के पास चला जाता है।
APK फाइल: मोबाइल में छिपा ‘डिजिटल डकैत’
जांच एजेंसियों के अनुसार, यह फाइल असल में एक मैलवेयर (Malware) है। इंस्टॉल होते ही यह फाइल निम्नलिखित जानकारी चुरा लेती है:










Be First to Comment