Press "Enter" to skip to content

श्रावणी मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए दानापुर-साहिबगंज समेत 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

श्रावणी मेला 2026 की शुरुआत से पहले रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर-साहिबगंज समेत 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला लिया है।

इन ट्रेनों के चलने से बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले कांवरियों और श्रद्धालुओं की यात्रा आसान और सुविधाजनक हो सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अलग-अलग रूटों पर चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन श्रावणी मेले की अवधि के दौरान किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 05573 राघोपुर-देवघर स्पेशल 28 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन राघोपुर से सुबह 2:50 बजे खुलेगी और सुबह 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05574 देवघर-राघोपुर स्पेशल इसी अवधि में रोजाना चलेगी। यह देवघर से सुबह 11:35 बजे खुलेगी और रात 10:50 बजे राघोपुर पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 2 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रत्येक रविवार को किया जाएगा। गाड़ी संख्या 03297 पटना-इस्लामपुर स्पेशल 26 जुलाई से 29 सितंबर तक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी। यह ट्रेन पटना जंक्शन से शाम 4:10 बजे खुलेगी और शाम 7 बजे इस्लामपुर पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या 03298 इस्लामपुर-पटना स्पेशल 27 जुलाई से 30 सितंबर तक बुधवार, शुक्रवार और सोमवार को चलेगी। यह इस्लामपुर से सुबह 7:45 बजे खुलेगी और सुबह 11 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर स्पेशल 5 जुलाई से 29 सितंबर तक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी। यह हावड़ा से रात 11:50 बजे खुलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे नटेसर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03002 नटेसर-हावड़ा स्पेशल 6 जुलाई से 30 सितंबर तक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह नटेसर से दोपहर 1 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 4:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

आसनसोल-पटना मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 03511 आसनसोल-पटना मेला स्पेशल 29 जुलाई से 29 अगस्त तक चलेगी। यह ट्रेन आसनसोल से शाम 5 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 2:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03512 पटना-आसनसोल स्पेशल 30 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रतिदिन चलेगी। यह पटना जंक्शन से सुबह 3:30 बजे खुलेगी और दोपहर 1 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

रक्सौल-देवघर श्रावणी मेला स्पेशल

गाड़ी संख्या 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल स्पेशल 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।

रक्सौल से यह ट्रेन रात 12:30 बजे खुलेगी और उसी दिन शाम 5:05 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में देवघर से शाम 6:05 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 11:40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

रेलवे के इस फैसले से श्रावणी मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को भीड़ से राहत मिलेगी और देवघर जाने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *