Press "Enter" to skip to content

महिला कोच में घुसे पुरुषों के साथ हुआ ऐसा

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शनिवार को रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस (13022) और दरभंगा-पाटलिपुत्रा मेमू विशेष (15507) के महिला डिब्बों में औचक निरीक्षण किया.

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेनों के पहुंचते ही आरपीएफ कर्मियों ने घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. इस दौरान मिथिला एक्सप्रेस के महिला कोच से 6 और दरभंगा-पाटलिपुत्रा मेमू विशेष से 8 पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया, जो अनाधिकृत रूप से उसमें यात्रा कर रहे थे.

आरपीएफ मुजफ्फरपुर ने इन सभी 14 पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे जुर्माना वसूला.

आरपीएफ मुजफ्फरपुर की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया है कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला डिब्बों में इस प्रकार का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from RAILMore posts in RAIL »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *