Press "Enter" to skip to content

दोपहर में ऑटो से पहुंचे फिर हो गया हंगामा

मड़वन  प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय फंदा में छुट्टी के दिन बुधवार की दोपहर बाद ढाई बजे ऑटो लेकर पहुंचे प्रभारी को लोगों ने घेर कर जमकर हंगामा किया़ लोगों का आरोप था कि प्रभारी एचएम चावल चोरी करने छुट्टी के दिन विद्यालय में पहुंचे है.

मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को भी दी, हालांकि करजा पुलिस मौके पर नहीं पहुंची़ इसके बाद ग्रामीणों ने एचएम की बाइक जब्त कर उन्हें छोड़ दिया़ ग्रामीणों ने कहा कि गुरुवार को एफआइआर के लिए आवेदन दिया जायेगा.

ग्रामीणों का आरोप था कि प्रभारी एचएम विद्यालय की छुट्टी के दिन विद्यालय आते हैं और दूसरे तीसरे दिन अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन देते है.

लोगों को आशंका है कि एचएम द्वारा ही सामान की हेराफेरी कर बचाव में थाने में आवेदन दिया जाता है़ लोगों ने बताया कि इससे पहले विद्यालय में एक बार कंप्यूटर चोरी व एक बार चावल चोरी का मामला दर्ज कराया जा चुका है.

एक दिन पूर्व मंगलवार को भी विद्यालय के कमरे में पंखा नहीं रहने के कारण गर्मी से बेहाल बच्चों ने हंगामा किया़ लोगों का आरोप था कि विद्यालय में अनियमितता स्थानीय अधिकारियों के मिलीभगत से एचएम द्वारा की जा रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *