Press "Enter" to skip to content

समस्तीपुर रिजल्ट 2024: समस्तीपुर लोकसभा सीट पर शांभवी 16 हजार वोटों से आगे, सनी हजारी पीछे

समस्तीपुर: समस्तीपुर लोकसभा सीट पर जेडीयू की शांभवी चौधरी 16 हजार वोटों से आगे चल रही है। उन्हें अब तक की मतगणन में 40915 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के सनी हजारी को 24534 मत मिले हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को समस्तीपुर में मतदान हुआ था।

Son, daughter of two Bihar Ministers pitted against each other in Samastipur - The Hindu

 

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की यह धरती समाजवादियों का गढ़ रही है।  बीते दिनों जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजा गया। समस्तीपुर 2009 में परिसीमन के बाद सुरक्षित सीट बनी। लोजपा के रामचंद्र पासवान 2014 और 2019 में यहां के सांसद बने। कुछ महीने बाद ही उनका निधन हो गया। इसके बाद उपचुनाव में उनके पुत्र प्रिंसराज मैदान में उतरे। और जीत हासिल की। 1977 में जनता पार्टी से कर्पूरी ठाकुर सांसद बने। 2009 में जदयू के महेश्वर हजारी सांसद चुने गए।

 

2019 के चुनाव में एलजेपी के राम चंद्र पासवान को 562,443 वोट मिले थे। जो 55.19 फीसदी थे। वहीं कांग्रेस के अशोक कुमार को 3,10,800 वोट मिले थे। जो 30.50 फीसदी थे। वहीं 2019 के उपचुनाव में एलजेपी के प्रिंस राज जीते थे। और कांग्रेस के अशोक कुमार को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा था। 2014 के लोकसभा चुनाव में एलजेपी के राम चंद्र पासवान ने बेहद नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस के अशोक कुमार को 10 हजार वोटों से मात दी थी।

 

समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें कुशेश्वर अस्थान, हयाघाट, कल्याणपुर, वारिसनगर, समस्तीपुर, रोसरा शामिल हैं। जिसमें तीन पर जेडीयू, दो पर बीजेपी और एक पर आरजेडी काबिज है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *