Press "Enter" to skip to content

‘कौन राम भक्त नहीं है..?’ योगी के बयान पर तेजस्वी ने कहा- ‘रामनाम से नहीं राम के आदर्शों पर चलने से सब होगा’

पटना: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल बिहार में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव राम विरोधी और राम भक्तों के बीच है जिसके बाद बिहार की राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई है। ऐसे में अब आज इस मुद्दे को लेकर जब बिहार के नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि इस देश में ‘कौन राम भक्त नहीं है?’ हम लोग तो दूरदर्शन के समय से ही रामायण देखते आ रहे हैं घर में। हमारे घर में राम हैं। हमारे घर में मंदिर है। लेकिन रामराज्य के लिए बेहतर है बेरोजगारी को दूर करना। महंगाई को दूर करना है गरीबी दूर करनी है। राम का नाम लेने से कुछ नहीं होगा बल्कि राम के आदर्शों पर चलने से सब कुछ होगा।

तालिबान शासन नहीं, देश में रामभक्त राज करेंगे; आरजेडी और कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ

 

तेजस्वी ने कहा कि इस बार का चुनावी मुद्दा महंगाई, बेरोजगारी रोजगार, और युवाओं को सशक्त बनाना है। बिहार ने पिछले चुनाव में इनको गुजरात से भी अधिक सांसद दिया यहां 40 में से 39 सांसद को बहुमत हासिल हुई। लेकिन इसके बाद में बिहार को ठेंगा मिला और गुजरात को सब कुछ मिला। इसलिए बिहार की जनता इस बार उनको सबक सिखाएगी।

 

 

उधर, चिराग पासवान के बयान पर तेजस्वी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने 5 लाख लोगों को नौकरी दी चिराग पासवान कहते हैं कि हमने जमीन लिखवाकर नौकरी दी है तो एक लड़का या एक कैंडिडेट को ढूंढ कर लाए जिससे हमने जमीन लिया हो। और यदि उनके पास कोई उत्तर नहीं है तो कृपया चुप रहे उनके लिए बेहतर होगा नहीं तो फिर मैं बोलूंगा तो अलग ही बात होगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from UncategorizedMore posts in Uncategorized »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *