Press "Enter" to skip to content

लंदन में साइंस म्यूजियम का सीएम नीतीश कुमार ने किया दौरा, कहा- इसी तर्ज पर बनेगी पटना की साइंस सिटी

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों लंदन यात्रा पर हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने साइंस म्यूजियम लंदन का परिभ्रमण किया।  इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस म्यूजियम लंदन की विशिष्टताओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना में बन रहे साइंस सिटी को उसी के अनुरूप बनाया जाएगा।

CM नीतीश पहुंचे लंदन, साइंस म्यूजियम का किया दौरा… बोले- इसी तर्ज पर बनेगी  पटना की साइंस सिटी - CM Nitish visited london science museum said patna  science city will be built

सीएम नीतीश कुमार जब साइंस म्यूजियम देखने पहुंचे तो इस मौके पर बिहार के पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा मौजूद थे. इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, ग्लोबल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की निदेशक हेलेन जोनस, इंटरनेशनल इंगेजमेंट साइंस म्यूजियम ग्रुप की मैनेजर शालिनी नारायण, साइंस म्यूजियम के मेंटेनेंस मैनेजर फरगस काररोल, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी के प्रोजेक्ट कन्सलटेंट सुजीत भी उपस्थित थे. सभी ने म्यूजियम के बारे में गंभीरता से जानकारी प्राप्त की।

लंदन साइंस म्यूजियम देखने जा रहे नीतीश कुमार, आइये आप भी जानिये इसके बारे  में, तस्वीरें भी देखिये- science city is being built in patna cm nitish  kumar is going to scotland

CM Nitish Kumar took stock of London Science Museum | लंदन दौरे पर सीएम नीतीश  कुमार: साइंस म्यूजियम का लिया जायजा, बोले- पटना में बन रहे साइंस सिटी को  इसी तरह बनाया

बता दें कि सीएम नीतीश कुमार 7 मार्च को इंग्लैंड गए हैं. मुख्यमंत्री को स्कॉटलैंड भी जाना है. जानकारी के अनुसार निवेशकों से भी नीतीश कुमार मुलाकात करेंगे. इसके अलगावा प्रवासी से भी मुलाकात का कार्यक्रम रखा गया है. वैसे इस दौरे के बाद कितने निवेशक बिहार आते हैं इसपर लोगों की निगाह टिकी रहेगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *