Press "Enter" to skip to content

आसनसोल लोकसभा सीट से पवन सिंह के इनकार के बाद अब अक्षरा सिंह लड़ेंगी चुनाव..? जानें…

पटना:  पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से मना किया था कि अब वहां से किसी दूसरे भोजपुरी कलाकार को टिकट देने की बात सामने आ रही है। सियासी हलकों में चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी पवन सिंह के मना करने के बाद अक्षरा सिंह को वहां से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी मे भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लोकसभा चुनाव लड़ाने को लेकर बातचीत शुरू हो गई है।

लोकसभा चुनाव 2024 से पीछे हटने के एक दिन बाद आसनसोल से भाजपा उम्मीदवार पवन  सिंह ने दिल्ली में जेपी नड्डा से मुलाकात की - इंडिया टुडे

2 मार्च 2024 को बीजेपी ने जब पवन सिंह के नाम का ऐलान किया। इसके बाद उन्होंने तुरंत पोस्ट करते हुए पार्टी आलाकमान को धन्यवाद दिया था। पवन सिंह का मुकाबला टीएमसी सांसद और बॉलीवुड स्टार शत्रुघ्न सिन्हा से हो सकता था। मगर 24 घंटे के अंदर ही पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। वहीं, पवन सिंह अब 4 मार्च, 2024 दिन सोमवार को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबक, पवन सिंह ने टिकट नहीं लौटाया, बल्कि बीजेपी ने ही उनको दावेदारी वापस लेने के लिए कहा है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी की पहली लिस्ट में भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल निरहुआ के अलावा पवन सिंह को भी टिकट दिया गया था। जहां पवन सिंह ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया। वहीं, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल निरहुआ पहले से बीजेपी के सांसद हैं।

Share This Article
More from WEST BENGALMore posts in WEST BENGAL »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *