Press "Enter" to skip to content

सम्राट चौधरी का दावा; कहा- नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य के लिए शुभ…

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार राज्य के लिए शुभ है। उन्होंने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार बनते ही केंद्रीय सहायता की राशि 1.02 लाख करोड़ से बढ़कर 1. 11 लाख करोड़ हो गया। सदन में बजट सत्र पर सरकार का पक्ष रखते हुए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने ये बातें कहीं। इस दौरान सूबे के डिप्ट सीएम ने आरजेड प्रमुख लालू यादव और उनके परिवार पर जमकर हमला बोला।

JDU की एंट्री के बाद बिहार में NDA सहयोगियों के बीच सीट अंकगणित पर होगा  दोबारा मंथन! छोटे दलों को साधना BJP के लिए बड़ी चुनौती | Jansatta

सम्राट चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि जातीय गणना करना बिहार की एनडीए सरकार का निर्णय था। जून 2022 के कैबिनेट में निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने ठहरे बिहार को आगे बढ़ाया है। सम्राट चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कभी मुख्यमंत्री आवास से अप’राध को संरक्षण मिलता था। एक अणे मार्ग में वसूली होती थी। नीतीश कुमार ने इन सबको बदला। आज उनके नेतृत्व में बिहार  न्याय और विकास के साथ साथ बढ़ रहा है।

सम्राट चौधरी ने लालू परिवार को भ्र’ष्टाचार का प्रतीक बताया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार ने 1990 से 2005 तक एक लाख नौकरी भी नहीं दी। वहीं नीतीश कुमार ने 2005 से 2020 के बीच 7.50 लाख नौकरी दी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *