Press "Enter" to skip to content

बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, मौसम विभाग ने किया सावधान

पटना: पटना सहित बिहार कई जिलों में सर्द पछुआ का प्रवाह होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। शुक्रवार को  25 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक सूबे में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 12 से 15 फरवरी तक पटना समेत दक्षिणी भागों के एक या दो स्थानों पर आंशिक बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। सरस्वती पूजा से पहले मौसम बिगड़ने की संभावना के मद्देनजर लोगों को मौसम विभाग की ओर से सावधान किया गया है।

Bihar Weather: बिहार में लगातार तीन दिन बारिश, फिर सताएगा कोहरा! जानें पूरे  हफ्ते कैसा रहेगा मौसम - Patna weather Forecast imd rainfal and drop in  minimum temperature bihar ke mausam ka

बिहार मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में 13 फरवरी को दक्षिण – पश्चिम, दक्षिण- मध्य एवं 14-15 फरवरी को पटना सहित दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, उत्तर पूर्व व उत्तर मध्य भागों में हल्की बारिश के आसार हैं। शनिवार को दक्षिण बिहार में कुछ जगहों पर शीतलहर जैसी स्थिति बन सकती है।

इसके अलावे नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय लखीसराय में बारिश की आशंका जताई गयी है। बारिश होने पर इन जिलों में शीतलहर की स्थिति बनेगी और कनकनी बढ़ जाने से लोगों को फिर से ठंड का एहसास होगा। तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार है। शुक्रवार को अधिसंख्य भागों के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आते ही 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। वहीं अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी से दोपहर में गर्मी का एहसास हुआ।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *