Press "Enter" to skip to content

बिहार में धूप नहीं निकलने से कड़ाके की ठंड से कांपे लोग, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

पटना: सूबे में दो दिन कड़के की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। पछुआ के प्रभाव को देखते हुए मौसम विभाग ने अगले दो दिन उत्तरी बिहार यानी 19 जिले शीत दिवस और दक्षिणी बिहार के 19 जिले शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, शुक्रवार को पश्चिमी हिमालय से आने वाली शुष्क ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई और पूरे प्रदेश में कनकनी बढ़ गई। अररिया, कटिहार और फारबिसगंज आदि जिलों में शीतलहर की स्थिति रही। पटना में शुक्रवार को शीत दिवस की स्थिति रही। शनिवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है।

आखिर कड़ाके की ठंड उत्तर भारत में क्यों पड़ती है, धरती के भूगोल और बर्फबारी  से क्या है रिश्ता? - Delhibulletin

मौसमविदों के अनुसार, एक तो पछुआ पूरी तरह से राज्य भर में प्रभावी है वहीं कई जिलों में धूप न निकलने से अधिकतम तापमान भी तेजी से गिरा है। इससे 16 जनवरी तक राज्य भर में ठंड की ऐसी स्थिति ऐसी ही रह सकती है। पटना में शुक्रवार को धूप कुछ देर के लिए निकली लेकिन दिन भर ठंड ने लोगों को परेशान किया।

गया में इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया। यहां 24 घंटे में 8.6 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरा है। पटना में भी साढ़े तीन डिग्री न्यूनतम तापमान नीचे आया। पूर्णिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर को छोड़कर राज्य में सभी जगहों पर न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है। गया में हवा की अधिकतम रफ्तार 18 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे रही जबकि पटना में 13 में 15 प्रतिघंटे तक हवा की रफ्तार दर्ज की गई। शनिवार को राज्य के अन्य जिलों में भी हवा की ऐसी ही तीव्रता महसूस हो सकती है।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *