Press "Enter" to skip to content

अजिंक्य रहाणे को बिहार आकर बेहद अच्छा लगा, पसंद आया लिट्टी-चोखा

राजधानी पटना के मोइनुलहक स्टेडियम में बिहार- मुंबई के बीच रणजी मुकाबला जारी है। मुंबई टीन के कप्तान अजिंक्य रहाणे को पटना खूब भा रहा है। रहाणे ने कहा कि उनको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। उनको इस बात की निराशा है कि वो इस मैच में खेल नहीं पाए हैं। रहाणे ने कहा कि  बिहार आकर बेहद अच्छा लगा। फ्लाइट से उतरने के बाद से ही मुंबई टीम का भव्य स्वागत किया गया। रहाणे ने कहा की मुंबई के खिलाड़ियों को ऐसा लग ही नहीं कि वे घर से बाहर हैं। उनकी हर छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखा गया।

Ajinkya Rahane liked Patna very much Liked Litti Chokha said this on Bihar  Museum - अजिंक्य रहाणे को रास आया पटना; पसंद आया लिट्टी-चोखा, बिहार  म्यूजियम पर कही ये बात, बिहार न्यूज

उन्होंने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगली बार वे जब भी आएंगे तो बिहार म्यूजियम जरूर घूमेंगे। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रहाणे ने कहा कि पटना घूमने में उन्हें खूब मजा आया। और उन्हें लिट्टी चोखा काफी पसंद आया। वहीं मुंबई के तेज गेंदवाज शिवम दुबे ने दर्शकों को ऑटोग्राफ दिया। शिवम दुबे जब फिल्डिंग कर रहे थे तो दर्शकों के काफी करीब आ गए। दर्शक ऑटोग्राफ मांगने लगे। उन्होंने बल्ले पर अपना ऑटोग्राफ दिया। दर्शक मैदान में शिवम दुबे को देख जोर-जोर से शिवम-शिवम चिल्लाने लगते थे।

वहीं अगर मैच की बात करें तो रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में बिहार को हार का सामना करना पड़ा है। बिहार एक पारी और 51 रनों से मुंबई से हार गया। इससे पहले मुंबई ने पहली पारी में बिहार को 100 रनों पर समेट दिया। मुंबई ने बिहार को फॉलोऑन दिया। फॉलोऑन खेलने उतरी बिहार की टीम दूसरी पारी में भी 100 रन पर ऑलआउट हो गई। और मुंबई की टीम पारी और 51 रनों से जीत गई। अपने डेब्यू मैच में मुंबई के तेज गेंदबाज अथर्व अंकोलेकर अपने बिहार की दूसरी पारी में हैट्रिक ली है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CricketMore posts in Cricket »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from SPORTSMore posts in SPORTS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *