Press "Enter" to skip to content

भीषण ठंड से कांपा बिहार, नए साल में कोहरे का भी सितम

बिहार में तेज पछुआ की वजह से पटना सहित 25 शहरों के न्यूनतम तापमान में काफी कमी आई है। इससे सुबह और शाम में ठंड बढ़ गई है। सबसे अधिक तापमान में गिरावट औरंगाबाद में दर्ज की गई, जहां रविवार की अपेक्षा सोमवार को 5.6 डिग्री पारा नीचे आया। डेहरी में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, धूप निकलने से पटना सहित कुछ शहरों का अधिकतम तापमान तेजी से ऊपर आया है। सबसे न्यूनतम तापमान कैमूर में 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। 17 शहरों के अधिकतम तापमान में भी कमी आई है।

Weather Today: ठंड और शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत, इन राज्यों को अगले 4 दिन  नहीं मिलेगी राहत! - Weather Update IMD forecast alert Alert Cold Wave In  North India including punjab

मौसम विभाग के अनुसार सुबह और शाम में भी ठंड में बढ़ोतरी होगी। इस हफ्ते कुछ जगहों पर शीत दिवस के हालात बन सकते हैं। अधिकतर जिलों में कोहरा कम हुआ है। गया का न्यूनतम पारा 8.6 डिग्री, औरंगाबाद 8.4, डेहरी 8.5 डिग्री, बक्सर 7.4 डिग्री, मोतिहारी 9.5 डिग्री, सबौर का 8.8 डिग्री रहा। पटना के न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की कमी आई, पर अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।धूप निखरने की वजह से विमान और रेल सेवाओं में आंशिक सुधार हुआ। सोमवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। चौथे दिन लोगों को सूर्य के दर्शन हुए। सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री व न्यूनतम 10.7 डिग्री रहा। कोहरे का असर रेल यातायात पर भी दिख रहा है। तेजस समेत दर्जनों ट्रेनें 9 घंटे की देरी से चल रही हैं। जिसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही हाल विमान सेवाओं का भी है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *