मुजफ्फरपुर जिले के देवरिया कोठी पारू के सरकारी विद्यालयों में अपर सचिव केके पाठक के आने की चर्चा पर शिक्षकों में दहशत की स्थिति पैदा हो गयी।

शिक्षकों ने बताया कि आज भी कुछ ऐसे विद्यालय हैं, जहां शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते हैं। हालांकि, स्कूलों की निगरानी के लिए प्रखंड परियोजना पदाधिकारी रत्नेश कुमार ने शिक्षकों की एक टीम तैयार कर रखी है, जो स्कूलों में घूमकर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इधर, बीइओ ने बताया कि निर्देशों का पालन करने की सख्ती से हिदायत दी गयी है।
















Be First to Comment