Press "Enter" to skip to content

बिहार में ठंड दिखा रही तेवर, 19 शहरों में तापमान गिरने से बढ़ी सर्दी

पटना सहित प्रदेश का मौसम शुक्रवार को शुष्क बना रहा। इस दौरान पटना सहित प्रदेश के 28 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि जबकि तीन जगह गिरावट दर्ज की गई। वहीं पटना सहित प्रदेश के 19 शहरों का न्यूनतम तापमान में कमी और 12 जगहों पर बढ़ा है। शुक्रवार को प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबौर रहा।

Bihar Weather AQI Today 9 December Purnia Begusarai Katihar Bhagalpur Patna  Air quality index pollution - Bihar Weather AQI Today: आज से ठंड दिखाएगी  तेवर, शीतलहर जैसे हालात, बेगूसराय-पूर्णिया की हवा ...

वहीं सबसे गर्म शहर 26 डिग्री सेल्सियस के साथ खगड़िया रहा। मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा चलने के कारण लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा है। लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अधिक गिरावट नहीं आने के कारण पूरे प्रदेश में शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बन रही है।

पटना का न्यूनतम तापमान घटा और अधिकतम बढ़ा मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान घटा और न्यूनतम तापमान बढ़ा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस का गिरावट दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस का वृद्धि दर्ज किया गया। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.8 और अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

सूबे में ठंड बढ़ने के साथ-साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ रहा है। राजधानी पटना की हवा सबसे खराब है। जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 425 पहुंच गया है। वहीं पूर्णिया भी पीछे नहीं है। यहां भी हवा जहरीली हो गई है। जहां एक्यूआई 419 है। इसके अलावा अररिया, भागलपुर, अररिया और मुजफ्फरपुर का भी AQI 350 के पार है। सबसे बेहतर सासाराम और बिहारशरीफ की हवा है। जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 150 के भीतर है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *