Press "Enter" to skip to content

अतिथि शिक्षकों को लेकर आदेश जारी, स्कूलों से हटाने का दिया आदेश

पटना: बिहार के प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्कूलों में अब अतिथि शिक्षकों (गेस्ट टीचर) की सेवा नहीं ली जाएगी। जहां नवनियुक्त शिक्षकों ने योगदान दे दिया है, उन स्कूलों से अतिथि शिक्षकों को हटाने का आदेश जारी किया गया है। कई स्कूलों से अतिथि शिक्षकों को हटा भी दिया गया है। साथ ही, एजेंसी के माध्यम से लिये टेक्निकल फैकल्टी को भी हटाया जा रहा है। इन्हें सितंबर में ही रखा गया था। अतिथि शिक्षकों और एजेंसी के माध्यम से कार्यरत टेक्निकल फैकल्टी को हटाने से संबंधित शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के आदेश के बाद जिला शिक्षा कार्यालय ने पत्र जारी कर दिया है।

guest teachers sacked government schools atal utkarsh school education  department - तो क्या उत्तराखंड में सभी अतिथि शिक्षकों की जाएगी नौकरी ? ,  उत्तराखंड न्यूज

बता दें कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वर्ष 2018 में राज्यभर में 5440 अतिथि शिक्षकों को रखा गया था। जिलावार स्कूलों की सूची जारी की गयी थी। जिन स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी थी, वहां पर संबंधित विषय में अतिथि शिक्षक रखे गए थे।

पटना जिला की बात करें तो कुल 243 अतिथि शिक्षकों को हटाये जाने का आदेश दिया गया है। इस बाबत सभी जिले के राजकीय, राजकीयकृत, प्रोजेक्ट, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्यों को पत्र लिखा गया है। पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जिन विषयों में नवनियुक्त शिक्षक का योगदान हो गया है, नियमावली के अनुसार संबंधित विषय के अतिथि शिक्षक हटाये जाएंगे।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *