Press "Enter" to skip to content

बिहार में ठंड ने दी दस्तक: तापमान में गिरावट, मौसम विभाग ने जताई घने कोहरे की आशंका

पटना: बिहार में तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर राजधानी पटना समेत 21 शहरों के पारे में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान किशनगंज राज्यभर में सबसे ठंडा रहा। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्यभर में अधिकतर जगहों पर सुबह के समय आंशिक कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे की आशंका जताई है। वहीं, बिहार के विभिन्न शहरों में वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में है। पूर्णिया देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे के भीतर राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई। न्यूनतम तापमान में सर्वाधिक कमी अररिया में 2.5 डिग्री दर्ज की गई। मौसमविदों के मुताबिक पछुआ का प्रवाह बढ़ने से तापमान में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस हफ्ते से धीरे-धीरे राज्यभर में कोहरे की सघनता बढ़ेगी। पटना समेत अन्य जिलों में अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में क्रमिक गिरावट से सुबह में ठंड में बढ़ोतरी के आसार हैं।

इन शहरों का गिरा न्यूनतम तापमान
अररिया में 2.5 डिग्री, कटिहार में 2.1 डिग्री , पूर्णिया में 1.6 डिग्री, फारबिसगंज में 1.2 डिग्री, सुपौल में एक डिग्री, सबौर में दो डिग्री, शेखपुरा में 1.2 डिग्री, वैशाली में 1.3 डिग्री, गया में 2.2 डिग्री, औरंगाबाद में 2.3 डिग्री, डेहरी में दो डिग्री, कैमूर में दो डिग्री, बक्सर में दो डिग्री, भोजपुर दो डिग्री, जीरादेई में 1.8 डिग्री, मोतिहारी में 0.5 डिग्री दर्ज किया गया।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *