Press "Enter" to skip to content

विरोधियों को सीएम नीतीश ने दिया जवाब; कहा- ‘बिहार के लोगों की नहीं हुई कोई हकमारी, बिहारी भी दूसरे राज्यों में करते है काम’

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के नवनियुक्त शिक्षकों के बीच नियुक्त पत्र का वितरण किया। शिक्षकों की बहाली को लेकर उठ रहे सवाल पर सीएम नीतीश ने विरोधियों को दो टूक जवाब दिया है। सीएम ने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं कि बाहरी लोगों को नौकरी देने से बिहार के लोगों की हकमारी हो रही है, तो उन्हें पता होना चाहिए कि बिहार के कितने ही लोग दूसरे राज्यों में नौकरी कर रहे हैं। यह तो खुशी की बात है कि दूसरे राज्यों से लोग बिहार आकर यहां के स्कूलों में पढ़ाएंगे।

नियुक्ति पत्र बांटने में नीतीश सरकार बना रही रेकॉर्ड 15 राज्यों के  अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी : bihar top 10 news today nitish government  distributing teacher appointment letters

सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार में एक लाख से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। पटना में कम संख्या में कार्यक्रम आयोजित किया गया है लेकिन अन्य जिलों में भी नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। देश के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार में बड़े पैमाने पर नियुक्ति की गई है। जितने बड़े पैमाने पर बिहार में नियुक्ति हुई है उतने बड़े पैमाने पर कही भी नियुक्ति नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि अभी केवल 50 हजार हुआ तो कितना छपा और हमलोग इतना भारी संख्या में कर रहे हैं तो थोड़े छपेगा। भले मत छापिए लेकिन बात तो जान लीजिए कि कितने बड़े पैमाने पर बहाली हो रहा है। 1.70 लाख शिक्षकों की बहाली के लिए हुई परीक्षा में करीब 8 लाख शिक्षकों ने भाग लिया। परीक्षा में सभी सफल नहीं हो सके तो सिर्फ 88 फीसदी शिक्षकों की ही बहाली हो सकी है। जो लोग सवाल उठा रहे हैं कि बाहरी लोगों की बहाली हुई है, उनको पता है सब दिन से कोई भी बहाली होती है तो देशभर के लोगों को मौका दिया जाता है। बिहार के लड़के लड़कियों को दूसरे राज्यों में कितनी बहाली मिलती है।

सीएम नीतीश ने कहा कि हम तो कई जगह घूमते रहते हैं, बिहार का लोग भी बाहर रहता है। जब यहां हमलोग कुछ दूसरे राज्यों के लोगों को बहाल किए हैं तो कुछ-कुछ कह रहे हैं। पहले नहीं आलोचना करता था। कहते हैं कि बिहार के बाहर वालों को बुलाकर नौकरी दे रहे हैं। बिहार क्या देश से बाहर है, पूरा देश एक है। बिहार के लोग भी बाहर जाकर नौकरी करते हैं। कहा जा रहा है कि बिहार के लोगों के साथ अन्याय होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा।

उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोग बाहर भी नौकरी कर रहा है लेकिन सबलोग ऐसे ही बोलते रहते हैं। बिहार में शिक्षक की नौकरी पाने वाले लोगों में केरल, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा समेत की राज्यों के लोग शामिल हैं। ये तो खुशी की बात है कि दूसरे राज्यों के लोग कहां कहां से बिहार आ रहे हैं। दूसरे राज्यों के लोग यहां के स्कूलों में पढ़ाएंगे ये तो खुशी की बात है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *