मुजफ्फरपुर: मारवाड़ी युवा मंच संस्कृति शाखा द्वारा आज बुधवार को बैंक रोड स्थित स्थानीय आदर्श राजकीयकृत मध्य विधालय में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता हमारा अधिकार और कर्तव्य एवं स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 60 छात्र – छात्राओं ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने अपने निबंध के जरिए स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी को उजागर भी किया । बच्चों द्वारा लिखे गए निबंध ने लोगों का ध्यान केंद्रित किया। वहीं अध्यक्षा प्रीति अग्रवाल, पदाधिकारी, विद्यालय की प्रधानाचार्य एवं शिक्षक के सहयोग से विजेताओं के नाम घोषित किए गए।
जिसमें प्रथम पुरस्कार मुस्कान द्वितीय शिवत खान और तृतीय विक्की कुमार को ट्रॉफी के साथ उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। साथ ही दीक्षा कुमारी, नाज़िया, अर्पिता कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी प्रतिभागियों को उनका मनोबल बढ़ाने के लिए रिफ्रेशमेंट भी दिया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्षा प्रीति अग्रवाल, शाखा मंत्री पूजा बरोलिया, कार्यक्रम संयोजिका बिंदु माखड़िया, सौरभी नाथानी, अनु बंका, आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।

















Be First to Comment