चंडीगढ़ मे चल रही 1 से 3 अक्टूबर तक नेशनल सवात् चैंपियनशिप में बिहार ने 7 गोल्ड, 1 सिल्वर व 1 ब्रांज जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा हैं। इसके साथ ही इंडिया बेस्ट डिसीप्लीन टीम, इंडिया बेस्ट फाइटर व प्लेयर्स ऑफ द् टूर्नामेंट तीनो नेशनल अवार्ड बिहार के नाम रहा।
राष्ट्रीय सवात् संघ के संस्थापक सुखविंदर सिंह व सचिव परमजीत कौर के द्वारा बिहार के सचिव सह मुख्य कोच शिहान ई राहुल श्रीवास्तव को इंडिया बेस्ट डिसिप्लिन टीम का खिताब दिया। नासिर फिरोज को बेस्ट फाइटर ऑफ इंडिया का खिताब दिया गया और रोहित कुमार प्रजापति को प्लेयर आफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
श्रृष्टि भारद्वाज, अनुष्का अभिषेक,उपासना आनंद, नासिर फिरोज, रोहित कुमार प्रजापति, हिमांशु राज, तेजस राज, ने गोल्ड मेडल जीता वहीं सन्नी श्रीवास्तव ने सिल्वर और सन्नी कुमार ने ब्रांज मेडल जीता। पिछले तीन सालों से बिहार लगातार बेस्ट फाइटर का खिताब जीतता आ रहा हैं और इस बार भी यह रिकॉर्ड कायम रहा।
वहीं परफेक्ट वास्तु कंस्ट्रक्शन कंपनी के संस्थापक ई० सादान खान के द्वारा घोषणा की गई कि सभी बिजेता खिलाड़ियों व कोच का मुजफ्फरपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत की व्यवस्था की जाएगी।


















Be First to Comment