Press "Enter" to skip to content

बिहार में हफ्ते भर सताएगी भीषण गर्मी, पटना समेत कई जिलों का चढ़ा पारा

पटना: बिहार में मानसून की सक्रियता घटने से पटना सहित राज्य भर में अधिकतम तापमान चढ़ने लगा है। बुधवार को दिन भर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। पटना के कुछ इलाकों में दस से 15 मिनट झमाझम बारिश हुई। हालांकि, कुछ ही देर में वातावरण में उमस और गर्मी फिर से बढ़ गई। मौसमविदों के अनुसार नमी के प्रसार के बीच तापमान बढ़ने से स्थानीय प्रभावों से छोटे छोटे बादल बने थे जिसकी वजह से आंशिक बारिश हुई। राज्य के कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 36 डिग्री के पार जा सकता है।

हालांकि अगले एक हफ्ते में फिर से बादल सक्रिय होंगे और बारिश की संभावना बढ़ेगी। बारिश थमने के बाद तापमान में वृद्धि हो रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा। धूप में काफी गरमाहट रही। आसमान में हल्के बादल रहने से काफी उमस महसूस हुई। मौसम विभाग ने अगले तीन चार दिनों में तापमान में वृद्धि के संकेत दिए है। वैसे तापमान में वृद्धि होगी। जिससे अधिक गर्मी महसूस होगी। जबकि 30 सितंबर के आस-पास बारिश हो सकती है।

बुधवार को पटना में 2.2 डिग्री, वैशाली में 3.4 डिग्री, पूसा में 1.9 डिग्री, औरंगाबाद में 1.4 डिग्री, डेहरी में एक डिग्री, कैमूर में 1.6 डिग्री, शेखपुरा में 1.4 डिग्री, दरभंगा में एक डिग्री, खगड़िया में 1.4 डिग्री, औरंगाबाद में 1.4 डिग्री, जमुई में 1.3 डिग्री, भागलपुर में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। वहीं बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को प्राप्त संख्यात्मक मॉडल, उपग्रहीय तस्वीर एवं अन्य मौसमी विश्लेषण से पता चला है कि जिले में सतह से डेढ़ किमी ऊपर तक पूर्वी हवाओं का प्रवाह हो रहा है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं इससे सटे बिहार के जिलों में सक्रिय है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से गुरुवार से 30 सितंबर के बीच आसमान साफ रहेगा तो धूप की चमक गर्मी बढ़ाएगी।

जिसके बाद सुहाने मौसम से अब गर्मी-उमस वाले दिन के आने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आंशिक बदरी छाए रहने से बुधवार का पूरा दिन धूप-छांव के बीच गुजरा। भागलपुर में दिन का पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पर है तो हवाओं से नमी खत्म हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो एक अक्टूबर से पहले बारिश की एक बूंद तक नहीं पड़ेगी। उल्टे आसमान साफ होने के बाद सूरज की तपिश लोगों के पसीने निकालने वाली है।

बीते चार दिन से भागलपुर में दिन का पारा चढ़ रहा है। बुधवार को भी दिन का पारे में एक डिग्री सेल्सियस का उछाल रहा। 24 सितंबर को अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस, 25 सितंबर को 30.4 डिग्री सेल्सियस, 26 सितंबर को 34.0 डिग्री सेल्सियस तो 27 सितंबर यानी बुधवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *