Press "Enter" to skip to content

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने खरीदी लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार, फैमिली के साथ की पूजा

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस वक्त खूब चर्चा में हैं, क्योंकि हाल ही में उन्होंने नई लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार खरीदी है। उनकी नई गाड़ी की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। कार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जो फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं।

Khesari Lal Yadav Car: खेसारी लाल यादव ने खरीदी 2 करोड़ की डिफेंडर, कभी  बेचते थे

 

खेसारी लाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियों में देखा जा सकता है कि एक्टर ने गाड़ी अपने नाम करने के बाद फैमिली संग पूजा की और कैप्शन में लिखा, ‘आप सभी के प्यार से बढ़कर मेरे लिए कुछ नहीं है। आज इसी प्यार की वजह से कार भी आ गई है। सभी का शुक्रिया।’ बता दें, खेसारी लाल यादव ने एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर लग्जरी कार खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 2.30 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Bollywood Tadka

वहीं, काम की बात करें तो खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा में एक्टर के साथ साथ एक सिंगर, डांसर और मॉडल भी हैं। उन्होंने अब तक 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। एक्टर बॉलीवुड फिल्म में भी काम कर चुके हैं। वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ का भी हिस्सा रह चुके हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BOLLYWOODMore posts in BOLLYWOOD »
More from CelebritiesMore posts in Celebrities »
More from EntertainmentMore posts in Entertainment »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *