मुजफ्फरपुर में लगातार हो रही बारिश से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं शहर के वार्ड 27 मजहूलिया रोड में भी बारिश का पानी भर गया हैं।
वहीं वार्ड 49 के निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि रात भर की बारिश से यहां बाढ़ जैसी समस्या आन पड़ी हैं। जिससे यहां के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। और नगर निगम तथा वार्ड काउंसलर से निवेदन किया है कि इस समस्या का जल्द-से-जल्द निवारण किया जाए।
वहीं वार्ड 27 के निवासी महेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि शहर के लगभग सभी क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति हैं जिससे लोगों को घर से निकलने में भी परेशानी हो रही हैं। जिस पर महेश प्रसाद सिन्हा ने बिहार सरकार व नगर निगम से समस्याओं के समाधान जल्द-से-जल्द हो इस बात की अपील की हैं।
भाजपा नेता पूर्व महापौर सुरेश कुमार ने बताया कि कार्यकाल में उच्च कोटि की लगभग 2 से 3 दर्जन पंप सेट खरीद कर रखा हुआ है। लेकिन नगर निगम में शोभा की वस्तु बनी हुई है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों से अपील है कि अभिलंब पंप सेट को शहर के विभिन्न इलाकों में लगाया जाए जिससे पानी निकासी संभव हो सकें।
















Be First to Comment