Press "Enter" to skip to content

नेपाल बार्डर पर नेपाली चारपहिया वाहनों के भारत में प्रवेश पर लगी रोक समाप्त ! सीमा पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू

रक्सौल: नेपाल बार्डर पर नेपाली चारपहिया वाहनों के भारत में प्रवेश पर लगी रोक समाप्त हो गयी है और बीरगंजरक्सौल सीमा पर गाड़ियों का आवाजाही शुरू हो गयी है।

सूत्रों की मानें तो 15 अगस्त के अवसर पर अपराधिक गतिविधि को देखते हुए विशेष अभियान के तहत वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया था।मीडिया फॉर बार्डर हारमोनी के संरक्षक परसा वीरगंज के सांसद प्रदीप यादव, बीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह और भारतीय महावाणिज्य दूतावास वीरगंज के वरीय अधिकारियों ने संयुक्त रूप पहल कर गाड़ियों की आवाजाही पुन: शुरू करवायी।

इस सकारात्मक पहल के लिए मीडिया फॉर बॉर्डर हारमोनी के संरक्षक सांसद अजय निषाद, वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी, नेपाल वरीय पत्रकार अनिल तिवारी ने संयुक्त रूप से सबों को बधाई दी है।

Share This Article
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from RAXAULMore posts in RAXAUL »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *