पटना: बिहार में मौसम मानसून एक बार फिर कमजोर पड़ गया है। इसकी वजह से बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में 2 जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है। बिहार के बांका और पश्चिम चंपारण में कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की की घटनाएं हो सकती है। लोगों को बचने की सलाह दी गई है। बारिश नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है क्योंकि अभी धान की रोपनी का समय है जो निकला जा रहा है। कुछ किसान पंप सेट से पानी चलाकर रोपनी कर रहे हैं लेकिन इन फसलों को बचाना मुश्किल हो रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से कहा गया है कि बिहार में मौसम सामान्य रहेगा लेकिन, उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। अगले 5 दिनों तक मौसम की यही स्थिति बनेगी। इस बीच पटना समेत दक्षिणी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। गर्मी और उमस से लोगों को दो चार होना पड़ेगा।
उत्तर बिहार के कई जिले गर्मी की चपेट में हैं। बारिश नहीं होने से लोग परेशान हैं। मुजफ्फरपुर में आज आज आसमान में बादल हैं लेकिन मानसून के सक्रिय होने की संभावना नहीं दिख रही है। हवा बहने से तापमान थोड़ी राहत दे रहा है। मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि इस इलाके में बारिश की संभावना अभी नहीं है। तापमान 26 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। उमस के कारण लोगों की परेशानी बनी रहेगी।
रिपोर्ट के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उड़ीसा की तरफ दबाव का क्षेत्र बना हुआ है इसी वजह से बिहार में मानसून कमजोर हुआ है उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बना हुआ है इसका असर बिहार के मौसम पर पढ़ रहा है इसलिए अभी कहा है 23 से 25 जुलाई के बीच बिहार के उत्तरी भाग में कुछ स्थानों पर वज्रपात और मेघ गर्जन की घटनाएं हो सकती हैं
Be First to Comment