मुजफ्फरपुर: ज़िले में एक ऑनलाइन सेंटर परआईसीआर की परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया और परीक्षा रद्द करने की मांग की। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने दादर-बैरिया सड़क को जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे।

मुजफ्फरपुर के दादर स्थित मुजफ्फरपुर डिजिटल परीक्षा केंद्र पर आज आईसीआर के पीजी और पीएचडी की परीक्षा होने वाली थी, सुबह से ही अभ्यर्थी पहुँचने लगे थे, 10 बजे से परीक्षा का समय तय था, लेकिन समय अत्यधिक हो जाने के बाद भी परीक्षा नहीं शुरू की गई और ना ही सेंटर पर किसी तरह की कोई व्यवस्था थी। जिससे परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे।

वहीं सूचना पर नगर डीएसपी राघव दयाल और एसडीएम पूर्वी ज्ञान प्रकाश पहुंचे और परीक्षार्थियों से बात कर मामला शांत कराया। पूरे मामले में पूछे जाने पर नगर डीएसपी राघव दयाल ने कहा कि कुछ बच्चे उग्र होकर सड़क पर आ गए थे जिन्हें शांत कराया गया है बच्चों की मांग थी कि परीक्षा केंद्र के अंदर कुछ गड़बड़ी है जिसे सुलझा लिया गया है और सभी बच्चे परीक्षा में शामिल हो गए हैं।





















Be First to Comment