मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। यह मानसून की पहली बारिश है। रात करीब 2 बजे से रुक रुककर तेज बारिश हो रही है। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। तापमान में भी गिरावट हुई है। पहली बारिश में बच्चे कागज की नौका दौड़ाकर बारिश का आनंद ले रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर मानसून की पहली बारिश में ही शहर के कई इलाकों में पानी भर गया हैं। जलजमाव से निपटने की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। जलनिकासी की ठोस व्यवस्था नहीं होने से बारिश से कई मोहल्लों में जलजमाव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।

शहर के वार्ड 41 वार्ड 42 के लोग इस समस्या से अधिक परेशान हैं। साथ ही, कल्याणी चौक, तिलक मैदान रोड, धर्मशाला चौक, हरिसभा चौक, आमगोला, मालीघाट, चंदवारा, मिठनपुरा, चंद्रलोक चौक जैसे विभिन्न इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी चौक पर आए दिन जलजमाव के कारण कई दुर्घटनाएं होती रहती थी। लेकिन जब से सड़क-नाला निर्माण कार्य संपन्न हुआ हैं तभी से अब तक पानी जमा नहीं हुआ हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई के बाद लगातार बारिश होने की संभावना जताई गई हैं। इस दौरान अब यह देखना हैं कि मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का सड़क-नाला निर्माण कार्य कब तक संपन्न होता हैं, साथ ही शहरवासियों को जलजमाव से निजात मिलेगा।





















Be First to Comment