Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की ह’त्या के बाद टूटा परिवार, आरो’पियों की गिर’फ्तारी के लिए चल रही छा’पेमारी

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर ज़िले के कांटी थाना क्षेत्र में गो’ली मा’रकर प्रॉपर्टी डीलर पवन श्रीवास्तव की ह’त्या कर दी गई। उनके ह’त्या के बाद पूरा परिवार बिखर गया। दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए। पवन चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिजनों में ची’त्कार मचा हुआ है। पुलिस आरो’पियों के गिर’फ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

पवन ही चलाता था परिवार का खर्च, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रही  छापेमारी | Pawan used to run the family's expenses, raids are going on to  arrest the accused -

बता दें कि पवन श्रीवास्तव मूल रूप से मोतिहारी ज़िले के मेहसी गांव का रहने वाला था। उसके पिता का नाम इंद्र भूषण प्रसाद है। वो चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उनके तीन भाई टिंकू श्रीवास्तव, राजा श्रीवास्तव और दक्ष श्रीवास्तव है। सभी बेरोजगार है। वर्ष 2005 में उनकी शादी कुंडल निवासी डॉ राजीव कुमार की बेटी से हुई थी। उनको दो बच्चे है। बड़ी लड़की प्राची पंद्रह वर्ष की है। वो वी कक्षा की छात्रा है। बेटा आयुष 13 वर्ष का है। वो 9वीं का छात्र है। करीब अठारह साल पहले पवन मोतिहारी से मुजफ्फरपुर आए थे। यहाँ आने के बाद सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज में किराए के मकान में रहने लगे। उसके कुछ साल के बाद कांटी थाना क्षेत्र के फतेहपुर (चैनपुर) में अपना घर बनाया। चार भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार का खर्च पवन ही चलाता था। उसके मौत के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। उसके तीनों भाई बेरोजगार है।

पिता खेती करते है। बीते दस सालों से पवन ज़मीन का कारोबार करता था। ज़मीन के कारोबार से उसने काफी तरक्की की थी। घटना के बाद पूरे गाँव मे मातम का माहौल है। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मंगलवार की शाम प्रॉपर्टी डीलर पवन श्रीवास्तव कांटी थाना क्षेत्र के मिया पकड़ी में ज़मीन की नापी करवा रहे थे। पूर्व जिला पार्षद विनोद गुप्ता में ज़मीन नापी के लिए बुलाया था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवा’द शुरू हो गया। इसी दौरान बाइक सवार अ’पराधी मौके पर पहुँचे। दो बाइक पर चार से पाँच की संख्या में अप’राधी मैके पर पहुंचे थे। मौके पर पहुंचते ही पवन श्रीवास्तव से कुछ बातचीत करने लगे।

इसी दौरान विनोद गुप्ता के शूटरों ने उनपर ताबड़तोड़ कई राउंड गो’ली चला दिया। जिसमें उनके ललाट, पेट और छाती में कई गो’ली लगी। घ’टना को अंजाम देने के बाद अप’राधी मौके से भागने लगे। उसी दौरान एक अपरा’धी को स्थानीय लोगो ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पि’टाई की। स्थानीय लोगो के द्वारा मृतक के परिजन और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सूचना के आलोक पर पुलिस मौके पर पहुँची। पकड़ाए अपरा’धी को गिरफ्ता’र कर थाना ले गई। वही मृ’तक के श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। आस पास के लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।

मौके से एक अ’पराधी गि’रफ्तार

घ’टना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी भाजने लगे। इसी दौरान ग्रामीणों ने एक अपरा’धी को पकड़ लिया। उसकी पहचान कांटी थाना क्षेत्र के अमरेंद्र शर्मा में पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। वो पहले कांटी थर्मल पावर में मजदूरी का काम करता था। उसके पिता बीएसएनएल में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है। शादी के बेस्ड रामकुमार अपने ससुराल वालों के साथ मिलकर ज़मीन का करो आर करने लगा। उसने रमण सिंह, बैरिया के पिंटू गुप्ता, नुंफर का बजरंगी सिंह और दो अन्य ज़मीन से जुड़े कारोबारियों का नाम बताया है। पुलिस सभी से गिर’फ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *